
पत्रांक-:ग.हि.स./ 6/2026/535 दिनांक:- 14.02.2026
महासमिति बैठक की सूचना
गढ़वाल हितैषिणी सभा (पंजी.) दिल्ली, महासमिति की बैठक रविवार, दिनांक 29 मार्च, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से गढ़वाल भवन,वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौक,पंचकुईयां रोड़ , नई दिल्ली - 110001 में आहूत होनी सुनिश्चित हुई है।
बैठक की कार्य सूची (Agenda ) निम्नांकित है :-
1. अध्यक्षीय स्वागत भाषण :-
2. महासचिव द्वारा महासमिति की पिछली बैठक की कार्यवृत्त की पुष्टि :-
3. महासचिव द्वारा 16 मार्च 2025 से 28 फरवरी 2026 तक सामाजिक एवं प्रशासनिक कार्यों को महासचिव की रिपोर्ट के तहत सभा पटल पर अवलोकनार्थ व अनुमोदन हेतु :-
4. कोषाध्यक्ष द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-2025 की वित्तीय अंकेक्षित (Audited) रिपोर्ट एवं 1 अप्रैल 2025 से 28 फरवरी 2026 तक की अंतरिम वित्तीय रिपोर्ट महासमिति के अवलोकनार्थ व अनुमोदन हेतु:-
5. अन्य विषय अध्यक्ष जी की अनुमति से :-
मान्यवर, महासमिति की इस वार्षिक बैठक में आप सादर आमंत्रित हैं। कृपया समय पर पधारकर बैठक को सफल बनायें।
(पवन कुमार मैठानी )
महासचिव (अवैतनिक)
सूचनार्थ:-
1. भवन के सूचना पट पर
2. सभा की वेबसाइट एवं अधिकृत सोशल साइट पर
3. समाचार पत्रों में
विशेष -: डिजिटल दौर में सोशल साइट्स की सूचना को ही अंतिम समझा जाय
नोट :- लंच दोपहर दो बजे।
(पवन कुमार मैठानी )
महासचिव (अवैतनिक)



ALL RIGHTS RESERVED
Garhwal bhawan Veer Chandra Singh Garhwali Chowk, Panchkuian Road, New delhi - 110001
We use cookies to analyze website traffic and optimize your website experience. By accepting our use of cookies, your data will be aggregated with all other user data.