श्री सूरत सिंह रावत जी का जन्म 23 जनवरी 1965 को ग्राम तंगोली, पट्टी मखलोगी, ब्लॉक चम्बा, जिला टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड में हुआ। उन्होंने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है और रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े हैं। वर्ष 2025-2028 की कार्यकारिणी में वे दिल्ली गढ़वाल हितैषिणी सभा के सम्मानित अध्यक्ष है।
श्री सूरत सिंह रावत जी एक अनुभवी, सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। उनका व्यवहार कुशल नेतृत्व, सामाजिक समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का परिचायक है।
उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा, सामाजिक एकता एवं समाजहित के कार्यों के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। वे संगठन के सभी सम्मानित सदस्यों को साथ लेकर चलने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा सभा की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उनका व्यक्तित्व विनम्रता, धैर्य, सौहार्द एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता से परिपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन में गढ़वाल हितैषिणी सभा सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं समाज कल्याण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास करती है।


गढ़वाल हितैषिणी सभा के महासचिव श्री पवन कुमार मैठानी जी सन् 1984 से अपने छात्र जीवन से लेकर आज तक सामाजिक जीवन में हमेशा से सक्रिय रहे, जिनसे समाज का अधिकतर हर व्यक्ति भली-भांत
शिक्षा: M.Phil., M.Com., M.A.(Pol. Science), M.Lib. Sc., B.Ed.
सन् 1985-86 में सत्यवती कालेज छात्र संघ (सांध्य) दिल्ली विश्वविद्यालय के सचिव पद पर निर्वाचित हुए।
सन् 1986-87 में सत्यवती कॉलेज (सांध्य) दिल्ली विश्वविदयालय छात्र संघ में भारी बहुमत से महासचिव पद पर निर्वाचित हुए।
सन् 1984-1987 में तब दिल्ली विश्वविद्यालय में सक्रिय उत्तराखंड छात्र संगठन के संयोजक व कोषाध्यक्ष पद पर रहे।
सन् 1990 में महिला एवम बाल विकास विभाग, मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार से अपनी सरकारी नौकरी शुरू की।
जुलाई,1991से दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित व जाने-माने कॉलेज पी.जी.डी.ए.वी. सांध्य कालेज के पुस्तकालय विभाग में अपनी दूसरी सरकारी नौकरी ज्वाइन की, जो कि आज तक निरंतर जारी है।
सन् 1974 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ाव
सन् 1999 से लेकर 2008 तक गंगोत्री सामाजिक संस्था के प्रकाशन सचिव रहे। अपने इस कार्यकाल में गंगोत्री की पांच स्मारिकाओं का संपादन किया।
गढ़वाल हितैषिणी सभा में:-
सन् 2003 से गढ़वाल हितैषिणी सभा का आजीवन सदस्य
सन् 2005 में गढ़वाल हितैषिणी सभा द्वारा प्रकाशित स्मारिका के संपादक मंडल का सदस्य, सभा का वह अंक आज भी संग्रहणीय है।
सन् 2008 में तत्कालीन कार्यकारिणी द्वारा गठित जांच कमेटी का सदस्य ।
सन् 2013 में पहली बार गढ़वाल हितैषिणी सभा की कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित।
सन् 2018 में गढ़वाल हितैषिणी सभा का महासचिव निर्वाचित। आपका अपना कार्यकाल विवाद रहित व निष्पक्ष रहा। आपके कार्यकाल में बहुत सारे कोर्ट केस तो समाप्त हुए ही, साथ ही आपने युवाओं को सभा से जोड़ने के लिए सभा में करियर काउंसिलिंग जैसे कार्यों की शुरुआत की। कोरनाकाल में कोरना योद्धाओं को 450 से अधिक प्रशस्ति पत्र देकर व उनको सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
आप समय-समय पर गढवाल हितैषिणी सभा के सलाहकार मंडल व विभिन्न कमेटियों के सदस्य रहे।
सन् 1996 से लेकर सन् 2004 तक भजनपुरा आरडब्ल्यूए का निर्वाचित सचिव व महासचिव रहे।
सन 2004 से अपनी आर.डब्लू.ए. बी.पाकिट, दिलशाद गार्डन का सचिव, उपाध्यक्ष व अनेक बार चुनाव अधिकारी रहे।
सन् 2004 से लेकर आज तक गढ़वाल भ्रातृ मंडल (रजि.) व बद्रीनाथ मंदिर समिति (रजि.) दिलशाद गार्डन में निरन्तर सक्रिय व सराहनीय भूमिका।
अपनी जन्मभूमि ग्राम झैड़, पट्टी तल्ला ढांगू पहले द्वारीखाल ब्लॉक अब यमकेश्वर ब्लॉक , पौड़ी गढ़वाल से निरंतर जुड़ाव। वहां कि धार्मिक, सामाजिक व विकासजन कार्यों में सक्रिय भूमिका।
सन् 2014 से लेकर आज तक दिल्ली सरकार में Asst. Sale Tax Commissioner रहे अपने बड़े भाई स्व.चंद्रप्रकाश मैठाणी जी की स्मृति में राजकीय इंटर कालेज गैंडखाल, तल्ला ढांगू,पौड़ी गढ़वाल में दसवीं व बारहवीं में अधिकतम अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्व. चंद्रप्रकाश मैठाणी स्मृति मेधावी पुरस्कार से सम्मानित करते आ रहे हैं।
सन् 2019 में दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली गठित गढ़वाली, कुमाऊनी जौनसारी भाषा अकादमी की पहली संचालन समिति के मानद सदस्य मनोनीत हुए।
समय-समय पर सम-सामयिक विषयों पर लेख, पुस्तक समीक्षाएं प्रकाशित होती रहती हैं।


सदस्यता आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज सलंग्न करने व सदस्यता संबंधी दिशा-निर्देश :-
1. आवेदन पत्र का मूल्य 100₹ ( नगद या नेट बैंकिंग द्वारा )
2. सदस्यता शुल्क 2,100₹ ( नगद, नेट बैंकिंग व डिमांड ड्राफ्ट द्वारा ) D.D. in favour of Garhwal Hiteshini Sabha ( Regd.) देय होगा l
3. सदस्यता आवेदन पत्र के साथ दिल्ली / एन.सी.आर का आवासीय पते की आईडी प्रूफ जैसे नवीनतम आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, या कोई ऐसा अन्य सरकारी दस्तावेज जिस पर आपका फोटो चस्पा हो की स्वप्रमाणित छाया प्रतिलिपि सलंग्न करना अनिवार्य है ।
4. गढ़वाल मण्डल के अपने पैतृक गांव का कोई एक ऐसा दस्तावेज जो आपकी गढ़वाल मूल की पहचान सुनिश्चित करता हो ।
5. आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए l
6. आवेदन पत्र वितरित करने की तिथि 20-09-2026 (प्रातः 11:00 बजे से साँय 7:00 बजे तक )
7. आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 5-10-2026 ( प्रातः 11:00 बजे से साँय 7:00 बजे तक )
8. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31-10-2026 ( प्रातः 11:00 बजे से साँय 7:00 बजे तक )
9. जांच करने पर यदि आवेदन पत्र में दी गयी कोई भी सूचना व सलंग्न दस्तावेज असत्य अथवा फर्जी पाया जाता है तो तत्काल प्रभाव से उस आवेदन पत्र को निरस्त कर सदस्यता शुल्क 2,100₹ जब्त कर लिया जाएगा l जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी आवेदक की होगी ।
10. प्राप्त सदस्यता आवेदन पत्र पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार सभा ( कार्यकारिणी ) का होगा l जांच में किसी भी प्रकार से संदिग्ध पाए गए ( जैसे गढ़वाली मूल का न होना, मानसिक रोगी, सजायाफ्ता, अपराधिक प्रवृत्ति, व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल आदि ) आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा l
पवन कुमार मैठानी
महासचिव
रविवार, 13 सितम्बर-2026


ALL RIGHTS RESERVED
Garhwal bhawan Veer Chandra Singh Garhwali Chowk, Panchkuian Road, New delhi - 110001
We use cookies to analyze website traffic and optimize your website experience. By accepting our use of cookies, your data will be aggregated with all other user data.